फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल खुद हुआ बीमार

Sat, 18 Feb 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में जिला अस्पताल में इन दिनों समस्याओं का भारी अंबार है। स्वास्थ्य विभाग की अव्यवस्थाओं का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड समेत अन्य कई मशीनें लंबे समय से खराब पड़ी है।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में हर दिन हजारों मरीज इलाज कराने पहुंचते है। इनमें ज्यादातर मरीज ऐसे है, जो बिना इलाज मिले ही लौटने को मजबूर है।

मरीजों का बिना इलाज के लौटने का मुख्य कारण अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाएं और सुविधाओं का अभाव है। चिकित्सकों की कमी, ट्रामा सेंटर का संचालन सही ढंग से शुरू न होना, दवाइयों का न मिलना, जांच की मुख्य मशीनों का खराब होना आदि इस बात की गवाही दे रही है।

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन पिछले कई दिनों से खराब पड़ी है। लेकिन इसको ठीक कराने की जहमत तक नहीं उठायी गई। दुर्घटना में घायल मरीजों को भी पर्याप्त इलाज नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


खराब अल्ट्रासाउंड मशीन शनिवार तक ठीक होने की उम्मीद है। चिकित्सकों की कमी के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। मरीजों को दवाइयां अस्पताल से ही दी जा रही है। -डा. एके चौधरी, प्रभारी सीएमएस 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें