फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के सामने मीट की दुकान बंद कराने को लेकर हंगामा

विज्ञापन
किशनपुरा नाला पटरी पर मन्दिर के सामने से मीट की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर जाम लगाते क्षेत्र? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। किशनपुरा नाला पटरी पर मंदिर के सामने स्थित मीट की दुकान बंद कराने को लेकर क्षेत्रवासियों ने हंगामा कर दिया और जाम लगाकर विरोध जताया। पता लगने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान बंद कराई। इसके बाद गुस्साए लोग शांत हुए।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में किशनपुरा नाला पटरी पर मंदिर के सामने मीट की दुकान है। इसका क्षेत्रवासी लंबे समय से विरोध करते आ रहे हैं। क्षेत्रवासी मांगा चौधरी, वेदप्रकाश, सनी, प्रवेश, गौतम कुमार ने बताया कि नगर निगम में शिकायत की गई थी। नगर निगम ने लिखित रूप में मीट की दुकान बंद कराए जाने के निर्देश दिए, लेकिन इसके बाद भी दुकान खोली जा रही है। इसी के विरोध में उन्होंने जाम लगाया है। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली इंस्पेक्टर एचएन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकान स्वामी से लाइसेंस दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह दुकान खोलने से संबंधित नगर निगम का अनुमति पत्र नहीं दिखा सका। इस पर इंस्पेक्टर ने दुकान बंद कराई। तब, जाकर गुस्साए लोगों ने जाम खोला। इंस्पेक्टर ने चेतावनी दी कि अगर बिना लाइसेंस के दुकान खोली गई तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें