फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान बच्चे की मौत के मामले में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए बच्चे की मौत के मामले में सोमवार रात तीमारदारों ने काफी देर तक हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चे का इलाज सही ढंग से नहीं किया गया। इसमें लापरवाही बरती गई। तीमारदारों ने इलाज के नाम पर मोटी रकम लेने का आरोप लगाते हुए इस मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

हंगामा करने वाले कुछ लोगों ने बताया कि रोहित विहार निवासी 10 वर्षीय बच्चे शीनू को दिल्ली रोड स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। शीनू कुछ दिन पहले छत से गिर गया था। इसके चलते उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। परिवार के लोग इलाज के लिए उसे दिल्ली रोड स्थित निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे। इसके बाद से उसका यहां इलाज चल रहा था। शीनू की मां सीमा, अरोज सहित अन्य ने आरोप लगाया कि सिर पर गंभीर चोट के बावजूद सर्जरी में देरी की गई और जब बच्चे की मौत हो गई तब आपरेशन किया गया। यदि समय से इलाज होता तो बच्चे की जान बच सकती थी। उन्होंने बच्चे के इलाज के नाम पर मोटी रकम लेने का भी आरोप लगाया। उनका यह भी आरोप था कि यहां के मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने भी ठीक से सुनवाई करने की बजाय अभद्रता की। दूसरी ओर, अस्पताल के स्टाफ ने दावा किया कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं की गई है। थाना सदर पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें