फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेके के विरोध में किया हंगामा

विज्ञापन
आवास विकास चौकी के सामने ठेका खुलने की सुचना पर हंगाम करते क्षेत्रवासी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के मल्हीपुर रोड पर बुधवार रात शराब के ठेके के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने काफी देर तक हंगामा किया। उन्होंने कहा कि आवास विकास पुलिस चौकी और मंदिर के पास ही यह ठेका शिफ्ट कराया जा रहा है। इससे उन्हें काफी परेशानी होगी। शराब के नशे में यहां लोग क्षेत्रवासियों को परेशान करेंगे। स्थानीय माहौल खराब होगा।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों अश्वनी, संगीता, संजय आदि ने कहा कि शराब का यह ठेका पहले जेवी जैन कालेज रोड की ओर था। अब यह उनके क्षेत्र की ओर लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे यहां पर शराब का ठेका संचालित नहीं होने देंगे। लोगों का हंगामा होते देख आवास विकास चौकी से पुलिस टीम पहुंची और लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें