इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम में सहारनपुर के वासु वत्स का चयन होने पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें एशिया कप अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चुना गया है। वासु वत्स तेज गेंदबाज के रूप में अपना हुनर दिखाएंगे।
उत्तर प्रदेश के अंडर-19 क्रिकेट टीम में एशिया कप के लिए सहारनपुर के तीतरो थानाक्षेत्र के युवा खिलाड़ी वासु वत्स का चयन होने पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने परिजनों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
तीतरो के ग्राम बेरखेड़ी हिंदू निवासी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम बैंगलुरू स्थित क्रिकेट अकादमी में उनके बेटे वासु वत्स के चयन होने की सूचना पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
बेटे की मेहनत व लगन ने उसे भारतीय क्रिकेट टीम में स्थान बनाया है। वासु इसी महीने के अंतिम सप्ताह से सऊदी अरब के आबू धाबी में होने वाले एशिया कप अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए तेज गेंदबाज के रूप में प्रतिभाग करेगा।