फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साहब मुझे गोली मार दो या इंसाफ दे दो! गले में तख्ती टांग कर नगर आयुक्त के दफ्तर पहुंचा रिटायर्ड फाैजी

Tue, 10 Sep 2024 01:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में सेवानिवृत्ति फौजी गले में तख्ती टांगकर नगर आयुक्त के दफ्तर पहुंचा तो सभी हैरान रह गए। मोहम्मद शाहिद नाम का यह शख्स अफसरों से न्याय की मांग करता नजर आया। क्या है पूरा मामला आगे पढ़ें।
विज्ञापन
पीड़ित सेवानिवृत फाैजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में सेवानिवृत्ति फौजी मोहम्मद शाहिद गले में तख्ती डालकर मंगलवार को नगर निगम पहुंचे। तख्ती पर लिखा था 'फौजी को मृत्युदंड दो या अधिकारियों से इंसाफ।

विज्ञापन


पीड़ित शाहिद ने बताया कि उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद मिले फंड से एक प्लॉट खरीदा था, जिस पर नगर निगम ने नाला निर्माण कर दिया।

आरोप है कि वह तीन साल से नगर निगम में इंसाफ के लिए चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नगर आयुक्त से मिलकर उन्होंने साफ कह दिया कि या तो उनको गोली मार दें या फिर इंसाफ दें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें