फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सैकड़ों हिस्ट्रीशीटरों ने अपराध से की तौबा, लिया ये संकल्प, पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Sun, 04 Sep 2022 12:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों हिस्ट्रीशीटरों ने अपराध की दुनिया से दूर रहने की कसम खाई। संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पद्मश्री भारत भूषण भी शामिल हुए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल हिस्ट्रीसिटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पुलिस लाइन में हिस्ट्रीशीटरों को अपराध की दुनिया से दूर रखने के लिए संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हिस्ट्रीशीटरों ने अपराध से तौबा की। ऐसा पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में हिस्ट्रीशीटरों के लिए इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन


सहारनपुर पुलिस लाइन में आयोजित संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पदमश्री भारत भूषण ने कार्यक्रम में आए हिस्ट्रीशीटरों से कहा कि बीती जिंदगी से सीख लेकर भविष्य को सुधारें।

यह भी पढ़ें: CM in Bijnor: सीएम योगी ने दूसरे दिन वरिष्ठ नागरिकों के साथ की बैठक, डाक बंगले में लगाए पौधे
विज्ञापन


खुद को ईश्वर से जोड़ें, बीती जिंदगी से सीख लेकर भविष्य को सुधारें
पद्मश्री भारत भूषण ने कहा कि हर पल को ईश्वर से जोड़कर जिएं। दुनिया बहुत खूबसूरत है। इसलिए अच्छे कामों में लगे और अपराध से तोबा करें। हमें ईश्वर ने मनुष्य बनाकर धरती पर भेजा है। हमें हमेशा परमात्मा का शुक्रिया अदा करना चाहिए।
विज्ञापन


आज हम आप सब से कहते हैं कि अपने भविष्य को सुधार कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ें और आपके जीवन नया बदलाव आएगा। इस दौरान डीआईजी सुधीर कुमार, एसएसपी विपिन, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात सूरज राय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनपद बड़ी संख्या में शामिल होकर हिस्ट्रीशीटरों ने अपराध न करने संकल्प लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें