फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सात साल की अनुशी सिरोही ने रचा इतिहास, नेपाल में जीता गोल्ड, अंतरराष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग में लहराया परचम

Sat, 27 Jun 2026 02:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर की सात वर्षीय अनुशी सिरोही ने नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप की अंडर-7 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
अनुशी सिरोही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद निवासी सात वर्षीय अनुशी सिरोही ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सहारनपुर और देश का नाम रोशन किया है। नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में अनुशी ने अंडर-7 वर्ग की 800 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

800 मीटर दौड़ में दिखाया दम

विज्ञापन

अंडर-7 वर्ग की 800 मीटर स्पर्धा में अनुशी सिरोही ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। बेहतरीन गति और संतुलन के दम पर उन्होंने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि
महज सात वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना अनुशी की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उनकी इस सफलता से परिवार, प्रशिक्षकों और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। अनुशी की उपलब्धि से अन्य बच्चों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

जिले का बढ़ाया मान

विज्ञापन

अनुशी की इस उपलब्धि पर खेल जगत और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराने वाली इस नन्हीं खिलाड़ी की सफलता को सहारनपुर के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें