फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फिर 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तापमान, पंखे और कूलर में भी राहत नहीं

Sat, 27 Jun 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 15 दिन बाद अधिकतम तापमान फिर 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बाहर तेज धूप तो घरों में उमस का प्रकोप रहा। पंखों और कूलर तक में राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

जनपद में बीते दो दिन से उमस भरी भीषण गर्मी है। बृहस्पतिवार की रात हवा न चलने की वजह से लोग ठीक से सो भी नहीं सके। शुक्रवार की सुबह मौसम साफ था और समय से धूप निकल आई। गर्मी का प्रकोप सुबह से ही बना हुआ था। सुबह करीब 10:30 बजे अचानक मौसम बदला और शहर के ऊपर काली घटाएं छा गई, लेकिन 12 बजे तक कभी धूप और कभी छांव का खेल चला।
उसके बाद बादल छट गए और धूप निकल आई। दिनभर तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय सड़कों पर और बाजारों में कम लोग नजर आए। बृहस्पतिवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई और वह 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई और वह 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले 42 डिग्री तापमान 10 जून को रहा था।
विज्ञापन


जुलाई में रहेगा बारिश का मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत
जनपद में 29 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है। उसके बाद मौसम विभाग ने पूरा जुलाई माह बारिश का बताया गया है, जिसमें तापमान के 15 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान जताया गया है। यानी जुलाई लोगों को गर्मी से राहत दिलाने वाला महीना रहेगा। मौसम वेधशाला मिर्जापुर के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि जुलाई में अच्छी बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह का तापमान

तिथिन्यूनतम-अधिकतम
26 जून29-42

25 जून28-40

24 जून28-39
23 जून27-37
22 जून28-34
21 जून29-38.5
20 जून28-38
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें