फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इमरान मसूद के मनी लॉन्ड्रिंग केस में अदालत से आया ये अपडेट, 40 लाख की हेराफेरी का है मामला

Thu, 19 Sep 2024 10:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

इमरान मसूद 2007 में सहारनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष थे। आरोप है कि उन्होंने अध्यक्ष रहते हुए गैरकानूनी तरीके से नगर पालिका परिषद के खाते से 40 लाख रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन
इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में नगर पालिका परिषद के खाते से गैरकानूनी तरीके से लगभग 40 लाख रुपये निकालने के आरोपी सांसद इमरान मसूद के केस में बृहस्पतिवार को सीबीआई/ईडी कोर्ट में सुनवाई हुई। सहारनपुर के तत्कालीन सीओ मनोज कुमार ने कोर्ट में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराया। अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 25 अक्तूबर की तारीख लगाई है। सुनवाई के दौरान इमरान अदालत में उपस्थित नहीं थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

अदालत से मिली जानकारी के अनुसार इमरान मसूद 2007 में सहारनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष थे। आरोप है कि उन्होंने अध्यक्ष रहते हुए गैरकानूनी तरीके से नगर पालिका परिषद के खाते से 40 लाख रुपये निकाल लिए थे। इस मामले में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी यशवंत सिंह ने इमरान मसूद के खिलाफ छह नवंबर 2007 को धोखाधड़ी से रुपये निकालने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। कुछ दिन बाद ईडी ने इमरान मसूद के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा लखनऊ में दर्ज कर लिया था, इसके बाद केस ट्रांसफर होकर गाजियाबाद की ईडी कोर्ट में आ गया। इमरान मसूद वर्तमान में कांग्रेस से सहारनपुर से लोकसभा सदस्य हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें