फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक कदम: सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, सामने आई सुसाइड की ये बड़ी वजह, परिवार और गांव में पसरा मातम

Sat, 12 Mar 2022 11:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

यूपी पुलिस के एक सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिपाही ने आत्महत्या के पीछे एक बड़ी वजह बताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर शहर के मोहल्ला खलासी लाइन में एक सिपाही ने शनिवार की देर रात सवा नौ बजे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सिपाही डायल 112 पर तैनात था और उसकी पत्नी भी कांस्टेबल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


कोतवाली सदर क्षेत्र के इलाके खलासी लाइन के मोहल्ला रामपुरी कॉलोनी में किरणपाल (38) किराए के मकान में रहते थे। वह डायल 112 पर तैनात थे। उनकी पत्नी अनीता कोतवाली मंडी में कांस्टेबल है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि शनिवार की रात करीब सवा नौ बजे किरण पाल ने अपने घर पर चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उनकी पत्नी भी घर में ही थी, लेकिन जब पति को फांसी लटका देखा तो पत्नी ने उन्हें नीचे उतारने की कोशिश की। तभी, मकान मालिक के परिवार के सदस्यों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने जाकर देखा तो किरणपाल फंदे पर लटके हुए थे और उन्हें फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसी बीच पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह व एसपी सिटी राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। 

पति पर शक करती थी पत्नी 
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि किरणपाल की पत्नी अनीता किसी बात को लेकर पति पर शक करती थी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था। शनिवार की देर रात सिपाही किरणपाल जब घर लौटा तो पत्नी से विवाद हुआ और उसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लव अफेयर की खौफनाक कहानी: घर में दबी मिलीं दंपती की लाशें, सच जानकर हर कोई हैरान, तस्वीरें भी दर्दनाक

मूलरूप से मुजफ्फरनगर के डूंगरपुर का रहने वाला था सिपाही 
किरणपाल मूलरूप से जनपद मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना के गांव डूंगरपुर का रहने वाला था। वह 2011 बैच का सिपाही थे। किरणपाल भी और उनकी पत्नी अनीता डायल 112 पर तैनात थे। 

विज्ञापन

दो बच्चे हैं   
सिपाही किरणपाल के दो बच्चे हैं। इनमें एक बेटा और एक पुत्री है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई तो उनमें कोहराम मच गया। देर रात परिजन भी सहारनपुर पहुंच गए। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

सिपाही की मौत से डूंगर में गम, परिवार सहारनपुर के लिए रवाना
सिपाही किरणपाल की मौत का समाचार मिलते ही डूंगर गांव में गम का माहौल बन गया। परिजन देर रात सहारनपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ: हाथ जोड़कर जिंदगी की भीख मांगते रहे प्रोफेसर..., नहीं पसीजा बदमाशों का दिल, बरसाईं दनादन गोलियां, खौफनाक है पूरी वारदात

फुगाना थाना क्षेत्र के डूंगर गांव निवासी अनुसूचित जाति के सेवाराम ईंट भट्ठे पर ठेकेदारी करते हैं। उनके पांच बेटों में किरणपाल चौथे नंबर का था। शनिवार देर रात किरणपाल की मौत की खबर पहुंची तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। शादी के बाद से सिपाही अपनी पत्नी के साथ सहारनपुर में ही रह रहा था। मृतक की दो बहने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें