सहारनपुर में हाईवे पर टैंकर में लगी भीषण आग।
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के विकासनगर में डीजल-पेट्रोल लेकर जा रहा टैंकर सहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर शिवालिक पहाड़ियों के बीच घूम पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के दौरान पलट गया और उसमें आग लग गई। कुछ देर बाद धमाके के साथ टैंक में विस्फोट हो गया। इससे हाईवे से जा रहे लोग सहम गए।