सहारनपुर के एक बड़े सराफा कारोबारी के यहां शुक्रवार को ईडी की टीम ने छापामारी की। चर्चा है कि ईडी अधिकारी प्रपत्रों के साथ नकदी और आभूषण आदि की जांच कर रहे हैं। हालांकि पुलिस के आला अधिकारी इस कार्रवाई के बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
शुक्रवार दोपहर के समय प्रवर्तन निदेशालय की टीम महानगर के बड़े सराफा व्यापारी के चर्च कंपाउंड स्थित आवास पर पहुंची। टीम ने कार्रवाई के दौरान सराफा व्यापारी के आवास के अंदर से दरवाजा बंद कर लिए। किसी अन्य को अंदर और बाहर नहीं आने दिया गया। चर्चा है कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी आवास पर मिले प्रॉपर्टी सहित अन्य दस्तावेज खंगाल रहे हैं। सराफा व्यापारी के आवास से मिले आभूषणों का वजन कराने से लेकर अन्य जांच के लिए एक अन्य सराफ को भी बुलाया है।