फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: खेत में काम कर रहे थे माता-पिता, चार साल के इकलौते बेटे को खींच ले गए कुत्ते और मार डाला

Thu, 19 Sep 2024 06:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

खेतों में काम कर रहे माता-पिता की नजर जरा सी हटी, तो कुत्तों का झुंड उनके चार साल के इकलौटे बेटे को खींचकर ले गया। मासूम को नोचकर मार डाला।
विज्ञापन
विशांत का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजरा काजीपुर में कुत्तों का झुंड चार साल के विशांत को खींचकर ले गया। पास ही खेत में काम कर रहे माता पिता उसकी चीख-सुनकर दौड़े तो कुत्ते बच्चे को मार चुके थे। विशांत परिवार में दो बहनों का इकलौता भाई था। 
विज्ञापन

विशांत की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में इस्लामनगर के मजरा काजीपुरा निवासी विनय अपनी पत्नी सपना के साथ बुधवार की देर शाम खेत में काम कर रहा था। उन्होंने खेत में सब्जी लगा रखी है। चार वर्षीय बेटे विशांत को भी साथ ले गए थे। पति-पत्नी खेत में काम करने लगे। इसी समय खेलते-खेलते बच्चा उनसे अलग हो गया। तभी पांच से छह कुत्तों का झुंड खेत में आया। कुत्तों का झुंड बच्चे को खींचकर दूसरे खेत में ले गया। जहां पर बच्चे को बुरी तरह से नोच डाला। जब तब बच्चे ने दम नहीं छोड़ा, तब तक कुत्ते उसे नोचते रहे। बच्चे की चीख सुनकर विनय और सपना दौड़ पड़े। लेकिन तब तक कुत्ते उनके बच्चे को मार चुके थे। पता लगते ही गांव से लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। विशांत इकलौता बेटा था। अब दो बेटी हैं, जिनमें एक दिव्यांग है। विनय मजदूरी कर परिवार को चला रहा है। बेटे की मौत पर सपना का बुरा हाल था। 
 
विज्ञापन

खेतों में जाने से डर रहे लोग
जिस तरह आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चे को शिकार बनाया है, उससे लोगों में दहशत का माहौल है। शाम के समय खेतों में जाने से लोग डर रहे हैं। प्रधान राजेश, मेघराज, रामपाल, डॉ. शमीम, अतर सिंह, सहीराम, परमाल आदि ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें