फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: साइड लगने पर मीडिया कर्मी की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Jan 2022 06:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में तीन युवकों ने एक संवाददाता की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया गया कि बाइक से साइड लगने पर हत्या की गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार के मीडियाकर्मी की सहारनपुर में हत्या कर दी गई। गांव दतौली रांघड में बाइक से जाते समय साइड लगने पर कार सवार तीन आरोपियों ने पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। शव को पानी के गड्ढे में फेंक कर तीनों फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के बताए गए कार नंबर के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीन के खिलाफ देहात कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। 

विज्ञापन


चिलकाना कस्बे में सुधीर सैनी एक अखबार के संवाददाता थे। सुधीर सैनी बुधवार को किसी काम से शहर की तरफ आए हुए थे। गांव दतौली रांघड में बाइक से जाते समय कार से साइड लग जाने पर कार सवार तीन लोगों की पहले सुशील सैनी से कहासुनी हुई और फिर कार सवार तीनों लोगों ने सुधीर सैनी को बुरी तरह पीटा। इसके बाद अधमरा कर पानी के गड्ढे में फेंक दिया। 
 

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: मेरठ में अमित शाह बोले- विधायक-मंत्री नहीं, मोदी का चेहरा देखकर करें वोट, पढ़िए गृहमंत्री का पूरा भाषण

विज्ञापन


घटना के बाद तीनों कार सहित वहां से फरार हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने कार का नंबर नोट कर लिया था। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक सुधीर सैनी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ : परतापुर में महिला का बोरे में बंद शव तालाब में पड़ा मिला, हत्या की आशंका

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बताए गए कार के नंबर के आधार पर पहचान करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से देहात कोतवाली में तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें