फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 23 Apr 2022 08:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के एक गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में बड़गांव क्षेत्र के गांव टपरी में खेत की जुताई करके लौट रहे एक किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तीन जिंदगियां खत्म: खून से लथपथ थी शीबा की लाश, तार से बंधे शरीर पर थे कैंची के कई वार, 'खूनी-हथौड़ा' देख सिहर उठे लोग
विज्ञापन


गांव टपरी निवासी किसान नेत्रराज पुत्र लक्ष्मण सिंह (54) शनिवार को ट्रैक्टर लेकर खेत जुताई करने जंगल में गया था। शाम करीब चार बजे वह ट्रैक्टर लेकर गांव लौट रहा था। वहीं जिस समय वह गांव के समीप बह रही हिंडन नदी को पार कर रहा था तो अचानक ट्रैक्टर नदी में ही पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी का आदेश नहीं मानते ये अफसर: अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं खाली कुर्सियां, सबूत हैं 20 तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें