सहारनपुर जनपद में बड़गांव क्षेत्र के गांव टपरी में खेत की जुताई करके लौट रहे एक किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
गांव टपरी निवासी किसान नेत्रराज पुत्र लक्ष्मण सिंह (54) शनिवार को ट्रैक्टर लेकर खेत जुताई करने जंगल में गया था। शाम करीब चार बजे वह ट्रैक्टर लेकर गांव लौट रहा था। वहीं जिस समय वह गांव के समीप बह रही हिंडन नदी को पार कर रहा था तो अचानक ट्रैक्टर नदी में ही पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।