अगले 48 घंटे तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटे तक मानसूनी गतिविधियां बनी रहने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में तेज वर्षा हो सकती है। तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम ने बताया कि मानसून का शुरुआती चरण फिलहाल अनुकूल दिखाई दे रहा है। यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो इससे कृषि के साथ-साथ भूजल स्तर और जलाशयों को भी लाभ मिलेगा।