फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक मौत: बाइक सवार की गर्दन में उलझा चीनी मांझा, लहूलुहान होकर जमीन पर गिरा, तड़पकर दम तोड़ा

Wed, 14 Feb 2024 04:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हुई है। बताया गया कि बाइक सवार युवक शारदानगर पुल से गुजर रहा था। इसी दौरान चाइनीज मांझे से उसकी गर्दन कट गई। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में वसंत पंचमी पर शारदानगर पुल पर चीनी मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक बुरी तरह लहुलूहान होकर गिर गया। राहगीर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


घटना बुधवार की दोपहर तीन बजे हुई है। बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि जांच में पता चला है कि युवक न्यू शारदानगर का रहने वाला है, लेकिन अभी इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शारदानगर पुल पर चीनी मांझे से युवक लहुलूहान होकर गिर गया था।

वहीं, चीनी मांझे से पहले भी एक बालक सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। प्रतिबंध के बाद भी मुनाफे के चक्कर में दुकानदार चीनी मांझा बेच रहे हैं। मांझे से कई लोग घायल भी हो चुके हैं। पुलिस-प्रशासन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें