फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में बदमाशों और पुलिस के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल

Sun, 05 Oct 2025 01:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: हथिनीकुंड चौकी मार्ग पर पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो वे फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो को पकड़ लिया, जबकि तीसरा बदमाश फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर पुलिस ने शनिवार रात रायपुर-हथिनीकुंड मार्ग पर मुठभेड़ में घायल होने पर दो बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश फैजान निवासी ग्राम खिवाई थाना सरूरपुर मेरठ और दिलशाद निवासी गांव मक्खनपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी बेहट एसएन वैभव पांडे ने बताया कि तीन बदमाश बाइक रेहडे़ पर सवार होकर ग्राम खेड़ी मुस्तकम के पास चोरी करने जा रहे थे। चेकिंग के दौरान हथिनीकुंड चौकी पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया, जिस पर ये फायरिंग करते हुए भागने लगे। 
 
विज्ञापन

पुलिस के पीछा करने के दौरान रेहड़ा पलटने पर बदमाशों ने फिर से फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश टांग में गोली लगने पर घायल होकर गिर पड़े। इनका एक साथी भाग गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे, दो खोखा, तीन कारतूस, मोटरसाइकिल रेहड़ा, ऑक्सीजन सिलिंडर, एलपीजी सिलिंडर, गैस कटर मशीन और चोरी करने के अन्य सामान बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि भागे हुए बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें