फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पायदान पर कदम रखते ही चलने लगी ट्रेन, फिसलने से गिरे व्यापारी के पैर कटे, शरीर के चीथड़े उड़े

Sun, 05 Oct 2025 10:45 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

नुमाइश कैंप निवासी व्यापारी रमेश खेड़ा नजीबाबाद जा रहे थे। रेलवे स्टेशन पर पर वह काफी देर तक घायल अवस्था में पड़े रहे। जीआरपी ने उन्हें अस्पताल भेजा, जहां उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
रमेश खेड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय व्यापारी रमेश खेड़ा (65) का पैर फिसल गया। इससे वह नीचे गिर गए। उनके दोनों पैर कट गए और फिर शरीर के चीथड़े उड़ गए। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर घायल यात्री को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन

 

ट्रेन नंबर 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंची। रेलवे स्टेशन पर खड़े नुमाइश कैंप निवासी रमेश खेड़ा (65) ने ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। सामान होने की वजह से उनका पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आकर दोनों पैर कट गए। 
 

काफी देर तक रमेश दर्द से कराहते रहे। प्लेटफार्म पर वेंडर और अन्य स्टाफ की नजर पड़ी तो उन्होंने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रमेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की जेब में सहारनपुर से नजीबाबाद का टिकट मिला। 
 
विज्ञापन

जीआरपी के मुताबिक, मृतक रमेश बेटे के साथ मिलकर बैग बनाने का काम करते थे। बेटे को नजीबाबाद जाना था। लेकिन पिता ने उसे मना किया और खुद नजीबाबाद जाने के लिए तैयार हो गए। मालूम नहीं था कि उन्हें मौत खींच ले आई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें