फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में दिल दहला देने वाली घटना, आवारा कुत्तों के झुंड ने आठ साल के बच्चे को नोचकर मार डाला

Mon, 27 Apr 2026 08:40 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: जिले के चाऊपुर गांव में आठ साल का लविश खेत में गेहूं की बालियां बीनने गया था। तभी उसे अकेला देखकर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। लविश की मौत पर ग्रामीणों में गम और गुस्सा है। 
विज्ञापन
लविश की फाइल फोटो और गांव में घूमते कुत्ते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के चाऊपुर गांव से अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली घटना हो गई। यहां खेत में आवारा कुत्तों के झुंड ने आठ वर्षीय लविश पर हमला बोल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव में मातम पसर दिया है और लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे लविश की उम्र मात्र आठ साल थी। यह हृदय विदारक घटना सोमवार शाम करीब छह बजे हुई। लविश गांव के बाहर स्थित खेत में गेहूं की बालियां बीनने गया था। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह नोंच डाला, जिसके कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते या वहां पहुंचते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
 

ग्रामीणों में रोष और भय
इस घटना ने स्थानीय ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। लोग आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनकी आक्रामकता से बेहद परेशान हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर माता-पिता में खौफ है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस दुखद घटना के बाद, ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी भयावह घटनाएं रोकी जा सकें।
 
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से कार्रवाई की उम्मीद
इस गंभीर घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उम्मीद है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के साथ-साथ क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाएगा। इस घटना ने एक बार फिर शहरी और ग्रामीण इलाकों में आवारा पशुओं के प्रबंधन की गंभीर समस्या को उजागर किया है।

ये भी देखें...
Saharanpur: ड्यूटी से लौटते वक्त हादसा, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, संविदा विद्युतकर्मी की मौत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें