फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पंजाब के पूर्व डीजीपी के बेटे की दवा की ओवरडोज से मौत, सहारनपुर में पैतृक गांव लाकर किया सुपुर्दे खाक

Fri, 17 Oct 2025 08:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: अकील अख्तर अपने पंचकुला स्थित आवास पर बेसुध हालत में मिले थे। उनके पिता मोहम्मद मुस्तफा डीजीपी थे, जबकि मां रजिया सुल्ताना कांग्रेस की पूर्व मंत्री रह चुकी हैं। अकील अख्तर के शव को चिलकाना के गांव हरड़ाखेड़ी लाया गया।
विज्ञापन
अकील अख्तर की फाइल फोटो और जनाजे में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर के निधन के बाद उनके शव को पैतृक गांव हरड़ाखेड़ी में सपुर्देखाक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक और सामाजिक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार रात अकील अख्तर (35) किसी दवा की ओवरडोज के बाद पंचकुला स्थित अपने निवास पर बेसुध अवस्था में मिले थे। उन्हें तुरंत सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन उनके शव को लेकर चिलकाना के गांव हरड़ाखेड़ी पहुंचे। शाम के वक्त नमाज़-ए-जनाज़ा के बाद उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया। अकील अख्तर हाईकोर्ट में वकालत करते थे और मूल रूप से सहारनपुर जिले के हरड़ाखेड़ी गांव के निवासी थे।
 

इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग शोक व्यक्त करने के लिए हरड़ाखेड़ी पहुंचे। पिता मोहम्मद मुस्तफा वर्ष 2021 में डीजीपी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद कांग्रेस से जुड़ गए थे, जबकि मां रजिया सुल्ताना कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। अकील के एक बेटा व एक बेटी है। 
 
विज्ञापन

शोक व्यक्त करने वालों में विधायक उमर अली, कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा मलिक, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, मांगेराम कश्यप, सपा नेता फिरोज आफताब, संदीप सैनी, भाजपा नेता जायर हुसैन चांद, कैराना सांसद प्रतिनिधि साजिद चौधरी, प्रधान महमूद चौधरी, बाबू नसीम, इसरार आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें