सहारनपुर के मिर्जापुर में सड़क पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान और ऊपर बने मकान में सोमवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से मकान गोदाम व दुकान में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। हीं ऊपर मकान में रह रहा परिवार भी बाल बाल बचा। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार सुबह मिर्जापुर कस्बे में दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर स्थित एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग लगने से लाखो रुपए का घरेलू व दुकान का सभी सामान जलकर खाक हो गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मिर्जापुर कस्बे में व्यापारी हाजी मुशर्रफ अली का ऊपर मकान और नीचे सड़क पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान और पीछे गोदाम है। सोमवार को अचानक शॉर्ट सर्किट होने से उसे मकान भयंकर आग लग गई और ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं।
देखते ही देखते आग नीचे दुकान में जा पहुंची और वहां से आग गोदाम तक जा पहुंची। ऊपर मकान में रह रहे हाजी मुशर्रफ का परिवार बामुश्किल बराबर के मकान के टीन शेड के रास्ते ग्रामीणों ने सकुशल नीचे उतारा।
आग लपटें इतनी तेजी से फैली कि दुकान और गोदाम में रखा लगभग 20 लाख रुपए के स्पेयर पार्ट्स एवम घरेलू सामान जलकर हुआ खाक हो गया। आग में सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची। फॉयर बिग्रेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर बामुश्किल काबू पाया।