Uttar Pradesh Election Result 2022: पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में धर्म सिंह सैनी अपनी बिरादरी पर ही हार का ठीकरा फोड़ते सुनाई दे रहे हैं।
पूर्व मंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डॉक्टर सैनी ने अपनी हार का ठीकरा अपनी ही बिरादरी के सर फोड़ा है।
विज्ञापन
नकुड़ विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी डॉक्टर धर्म सिंह सैनी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी ने 315 वोटों से शिकस्त दी है। चुनाव में हारे चार बार के विधायक रहे डॉक्टर धर्म सिंह सैनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉक्टर धर्मसिंह सिंह कार्यकर्ताओं के बीच बोलते हुए कह रहे हैं कि उनकी हार की जिम्मेदार उनकी ही बिरादरी है।
उन्होंने कहा कि अगर उनकी बिरादरी चाहती तो यह हार जीत मे बदल जाती। लेकिन उनकी बिरादरी के कुछ लोगों ने राष्ट्रवादी झंडा उठाकर अटल, आडवानी बने हैं और अब उन्ही को डंडा आने वाला है।
वीडियो के संबंध में डॉक्टर धर्म सिंह सैनी का कहना है कि सैनी समाज ने उन्हें अपना पूर्ण समर्थन नहीं दिया, जिस कारण हार हुई है। वह अपनी हार पर समर्थकों के साथ मंथन कर रहे हैं।