भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कुंवर बासित अली शनिवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से मिलने देवबंद पहुंचे। चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा नेता और मदनी की मुलाकात को लेकर तरह-तरह कयासबाजी और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
शनिवार को कुंवर बासित अली मौलाना अरशद मदनी के मोहल्ला खानकाह स्थित आवास पर पहुंचे। जहां दोनों के बीच करीब आधा घंटे बातचीत हुई। हालांकि मुलाकात के संबंध में भाजपा नेता ने कहा कि यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। मौलाना मदनी हमारे बुजुर्ग हैं, इसलिए वह उनसे दुआ लेने और स्वास्थ्य जानने के लिए यहां आए थे।
यह भी पढ़ें: कैराना में अमित शाह: पहले पलायन पीड़ित परिवारों से मुलाकात, फिर घर-घर किया प्रचार, तस्वीरों में देखें ये सियासी दौरा
वहीं, मुलाकात को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। सूत्र बताते हैं कि दोनों के बीच सपा द्वारा विधानसभा चुनाव में मुस्लिमों को दरकिनार करने को लेकर बातचीत हुई है। बताया गया है कि इसको लेकर मौलाना मदनी का दर्द साफ छलकता हुआ दिखाई दिया।
यह भी पढ़ें: मेरठ पहुंचे अमित शाह: सपा पर बोला हमला, जनता को सुनाए क्राइम के आंकड़ें, अखिलेश से मांगा जवाब
इस दौरान कुंवर बासित का हाईवे स्थित हैप्पी हॉस्पिटल में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसमें डॉ. रॉयल कॉलेज मेरठ के चेयरमैन केपी सिंह, डॉ. आमिर, मो. अनवर, अनस, उवैस, राव खुर्शीद, साहिब आदि मौजूद रहे।