फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी डास्प विभाग कर रहा किसान हितों की अनदेखी

Thu, 16 Mar 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। ज्यादातर समस्याएं यूपी डॉस्प विभाग, विद्युत निगम, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग और कृषि विभाग से जुड़ी आईं। अध्यक्षता कर रहे सीडीओ दीपक मीणा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को 15 दिन के भीतर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


किसान दिवस में पहुंचे गांव उमरी कलां के किसान रामेश्वर ने सीडीओ को बताया कि उसने तीन महीने पहले यूपी डास्प विभाग से रोटावेटर लिया था, जिसका अनुदान अभी तक प्राप्त नहीं हो सका है। 

उमरी कलां के ही दूसरे किसान कृष्ण कुमार ने बताया कि उसने तीन महीने पहले यूपी डॉस्प विभाग से हैरो लिया था, जिसका अनुदान उसे भी अभी तक नहीं मिला है। गांव पिकी निवासी राकेश पुंडीर ने गांव नगला रजवाहे के माइनी पिकी मिर्जापुर माइनर की सही प्रकार से खुदाई न होने, पिकी में राजीव गांधी विद्युतीकरण का कार्य गुणवत्तापूर्ण न होने, संपर्क मार्ग टूटे होने तथा बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का मामला उठाया। फसल बीमा की शिकायतों का समय से निस्तारण न होने की शिकायत पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की। 
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक को निर्देश दिए कि जिलाधिकारी के स्तर से एक कड़ा पत्र बीमा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को भिजवाया जाए। साथ ही अगले किसान दिवस में उसकी उपस्थिति भी अनिवार्य रूप से हो। बाकी विभागों की समस्याओं का निस्तारण 15 दिन के भीतर करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें