यह कुत्ता अपने मालिक के चारों ओर घूम-घूम कर न केवल आती जाती गाड़ियों से उसकी रखवाली कर रहा था कि कहीं कोई वाहन उसके मालिक पर ना चढ़ जाए, बल्कि जिसने भी शराबी युवक के पास तक आने की कोशिश की तो कुत्ते ने गुर्राकर और भोंककर उसे दूर कर दिया।
यहां तक कि एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी जब उस ओर पहुंचा तो कुत्ता उसे पर भी लगातार भोंकता रहा। हालांिक पुचकारने पर वह शांत हो गया जैसे उसे लगा कि यह व्यक्ति उसके मालिक की मदद करने के लिए आया है। इसके बाद पुलिसकर्मी ने आसपास मौजूद कुछ लोगों की मदद से बीच सड़क से उठाकर बेसुध युवक को एक खाली प्लाॅट में ले जाकर लिटा दिया।
इस दौरान कुत्ता निरंतर मलिक के साथ-साथ रहा और जब युवक को होश आया तो उसने भी अपने कुत्ते की वफादारी समझ उस पर अपना प्यार लुटा दिया और सड़क से गुजरते लोग यह देखकर यह कहते सुने गए कि 'दोस्ती हो तो ऐसी'।
वहीं एक और जहां सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हसनपुर चौकी के निकट यह नजारा देखने को मिला तो वहीं इंस्पेक्टर सदर बाजार संतोष कुमार का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।