फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज वारदात: दोस्तों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, दो आरोपी गिरफ्तार, ये रही विवाद की बड़ी वजह

Wed, 05 Jan 2022 10:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में दोस्तों ने एक युवक मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानिए हत्या के पीछे क्या बड़ी वजह है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में शराब के पैसे मांगने पर एक युवक की उसके दोस्तों ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव हौजखेड़ी निवासी रूबी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि तीन जनवरी की दोपहर गांव का ही निवासी सोनू पुत्र पाला और गांव आमवाला निवासी ब्रिजेश पुत्र सुंदरलाल उसके घर आए थे, जो उसके पति रणवीर (37) को काम के बहाने अपने साथ ले गए, लेकिन रणवीर देर रात तक घर नहीं लौटा। रूबी ने पति की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। 

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार देर शाम देहात कोतवाली क्षेत्र में चिलकाना रोड पर पूर्वी यमुना नहर के पास पुलिस को एक शव पड़ा मिला। पुलिस ने रूबी को मौके पर बुलाया, जिसने शव की पहचान अपने पति रणवीर के रूप में की है। बुधवार की शाम रूबी ने सोनू और ब्रिजेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो रणवीर के दोस्त थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि तीन जनवरी की शाम वह चिलकाना रोड पर नहर किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। सोनू और ब्रिजेश ने रणवीर से शराब के लिए पैसे मांगे, लेकिन रणवीर ने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर रणवीर को घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे नहर किनारे फेंक दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुलासा: अखिलेश यादव के दरबार में अजय की होती थी सीधे एंट्री, दूधिया से बिल्डर बने चौधरी की ऐसी चमकी किस्मत

एसपी सिटी का कहना है कि रणवीर के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि सोनू व ब्रिजेश ने पीटकर रणवीर की हत्या की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें