सहारनपुर के देवबंद में एक अध्यापक ने अपने ही कॉलेज की बीए की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। यह आरोप लगाकर छात्रा ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती उत्तराखंड के झबरेड़ा स्थित कॉलेज में पढ़ती है। शुक्रवार को युवती परिजनों और भीम आर्मी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दीपक बौद्ध व कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंची। जहां उसने पुलिस को बताया कि कॉलेज में पढ़ाने वाले एक अध्यापक ने उसे धोखे से अपने घर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में होने पर अध्यापक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और किसी को कुछ बताने पर वायरल करने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें: यूपी: छात्रा ने पहले मनचलों को जड़े थप्पड़, फिर पुलिस के डंडे से जमकर धुनाई, देखिए तस्वीरें
बताया गया कि अध्यापक इसका फायदा उठाकर कई माह से उसका यौन शोषण कर रहा है। परेशान होने पर उसने परिजनों को इस संबंध में बताया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है, युवती का मेडिकल परीक्षा कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/