सहारनपुर में गंगोह क्षेत्र के गांव कुंडा कलां में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा एक पक्ष ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।