विधानसभा चुनाव में मतदान होने के बाद से लोगों के बीच हार-जीत को लेकर चर्चा जारी है। इसका खुलासा तो 10 मार्च को होने वाली मतगणना से ही होगा। सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर लोगों का मानना है कि प्रत्याशियों की जीत का गणित वैश्य वोटों के रुझान पर टिका है। पिछले विधानसभा चुनाव में सपा के संजय गर्ग ने भाजपा के राजीव गुंबर को 4636 वोटों से हराया था। इस बार भी चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है।
सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर सपा के संजय गर्ग, भाजपा के राजीव गुंबर, बसपा के मनीष अरोरा, कांग्रेस की सुखविंदर कौर सहित 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सपा प्रत्याशी संजय गर्ग के लिए जहां अपनी जीत को बरकरार रखना बड़ी चुनौती है, वहीं भाजपा के प्रत्याशी राजीव गुंबर के लिए अपनी खोई हुई सीट को दोबारा हासिल करना भी किसी इम्तिहान से कम नहीं है। मतदान के बाद दोनों के बीच ही कांटे का मुकाबला देखने को मिला है।
बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को मिलने वाला वोट सपा और भाजपा प्रत्याशियों के समीकरण को बिगाड़ सकता है। मुस्लिम वोटों में हालांकि कम बिखराव हुआ है, यदि ज्यादा हुआ तो इसका लाभ भाजपा प्रत्याशी को मिल सकता है। हिंदू वोटों का बंटवारा सपा प्रत्याशी के लिए मुफीद रह सकता है।
यह भी पढ़ें: टूट गईं सांसें: खौफनाक मंजर देख कांप उठा हर किसी का कलेजा, गश खाकर गिरी मां, पिता का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें
राजनीति के जानकारों का मानना है कि वैश्य वोटों का रुझान सहारनपुर नगर विधानसभा प्रत्याशियों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। चुनाव में दोनों प्रत्याशियों का टारगेट वैश्य समाज के साठ हजार वोटों पर रहा है, लेकिन वैश्य समाज ने मतदान तक चुप्पी साध रखी है। अब मतदान के बाद दोनों प्रत्याशी वोटों को लेकर गुणाभाग कर अपनी जीत का गणित लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कारोबारी का दर्द: कोरोना में बेटा गया और अब जाम ने उजाड़ दिया व्यापार, बयां की आपबीती, आंखों से नहीं थमे आंसू
एक नजर में मतदान
कुल मतदाता ------- 443376
पड़े वोट ------------- 291731
पुरुषों के पड़े वोट ----- 157712
महिलाओं के पडे़ वोट -- 134010
मतदान प्रतिशत ------- 65.80