सहारनपुर। यूपी बोर्ड के मूल्यांकन के चौथे दिन मंगलवार को पांचों केंद्रों पर 40,429 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। जनपद में बीते चार दिन में कुल 3,69,229 कॉपियों में से 1,13,729 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है।
राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को 7,011 कॉपियां जांची र्गइं। यहां 96 परीक्षक और 16 उप प्रधान परीक्षक गैरहाजिर रहे। जेवी जैन इंटर कॉलेज में मंगलवार को 7,993 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। यहां 123 परीक्षक और पांच उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। एसएएम इंटर कॉलेज में मंगलवार को 6,717 कॉपियां जांची र्गइं। यहां 88 परीक्षक और एक उप प्रधान परीक्षक नदारद रहा। एसडी इंटर कॉलेज में मंगलवार को 3,100 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। यहां 39 परीक्षक और 11 उप प्रधान परीक्षक गैरहाजिर रहे। बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में मंगलवार को 15,608 कॉपियां जांची गई। यहां 100 परीक्षक और 17 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि दो मई तक मूल्यांकन होना है। दो दिन में मूल्यांकन की गति बढ़ी है।