फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : सहारनपुर में 50 भवनों पर चस्पा किए कुर्की के नोटिस, की आठ लाख रुपये की वसूली, नगर निगम ने छेड़ा अभियान 

Tue, 22 Feb 2022 11:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर

सार

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी ने बताया कि सोमवार को पांच लाख रुपये कैश और तीन लाख रुपये चेक के रूप में वसूल किए गए हैं।
विज्ञापन
कुर्की का नोटिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर शहर के बड़े कर बकाएदारों के खिलाफ नगर निगम का अभियान सोमवार को भी जारी रहा। एक ओर जहां वार्ड संख्या 11 में कई दुकानें सील की गई, वहीं 50 से अधिक भवनों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए। इसके अलावा आठ लाख रुपये की वसूली भी की गई है।
विज्ञापन


नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर सोमवार को मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रविश चौधरी के नेतृत्व में निगम अधिकारियों ने वार्ड 11 के प्रतापनगर में गृह कर जमा ना करने के कारण एक दुकान को सील किया, जिससे अन्य बकाएदारों में खलबली मच गई और उन्होंने अपना बकाया गृह कर नकदी या चेक के रूप में मौके पर ही जमा कराया। कर अधीक्षक विनय शर्मा ने बताया कि शहर में करीब 50 बकायदारों के भवनों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए हैं।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि बकाएदारों द्वारा अपना बकाया कर जमा नहीं कराया जाता है तो प्रवर्तन दल की मदद से भवनों को सील और उसके बाद कुर्क करने की कार्रवाई नगर निगम करेगा। 
विज्ञापन

उधर, कर वसूली के लिए वार्ड 27 की प्रेमपुरी, वार्ड 33 के हसनपुर चौक, वार्ड 47 के चौक मुंशीयान व वार्ड 32 के खानआलमपुरा में शिविर लगाए गए।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी ने बताया कि सोमवार को पांच लाख रुपये कैश और तीन लाख रुपये चेक के रूप में वसूल किए गए हैं। टीम में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, कर अधीक्षक विनय शर्मा, सुधीर शर्मा, नरेश सिंह, प्यार सिंह, हेमराज, पवन, रणदीप, विक्रम, प्रवीण, प्रदीप, शिवकुमार, जगपाल, नवाबुद्दीन, कर निरीक्षक लोकेश, टीसी प्रवेज आलम, नदीम व अहमद खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें