फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एटीएस ने दबोचे दो बांग्लादेशी नागरिक

विज्ञापन
- यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक इकबाल और फारुख। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
यूपी एटीएस ने दबोचे दो बांग्लादेशी नागरिक
विज्ञापन

सहारनपुर। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) यूपी की टीम ने मंगलवार को दो बांग्लादेशी नागरिकों मोहम्मद इकबाल और फारुख को सहारनपुर की कमेला कालोनी से गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों सगे भाई हैं और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रहे थे। आरोपियों के खिलाफ एटीएस थाना लखनऊ में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आशंका है कि ये राष्ट्र विरोधी साजिश रच रहे थे। इनके कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, चेक बुक, डेबिट कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पेन कार्ड, बैंक पासबुक सहित कुछ अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।
एटीएस के मुताबिक गिरफ्तार मोहम्मद इकबाल और मोहम्मद फारुख पुत्रगण नूर मोहम्मद मूलरूप से ग्राम सादाह, मोनुुुपारा थाना सठकनिया जिला चटगांव बांग्लादेश के रहने वाले हैं। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कमेला कालोनी में बिलाल मस्जिद के निकट 12/17, गली नंबर दो स्थित मकान में रह रहे थे। दोनों के खिलाफ विदेशी अधिनियम, पासपोर्ट अधिनियम की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

2013 में भी हुए थे गिरफ्तार
एटीएस को पता चला है कि ये दोनों वर्ष 2007-08 से देश में रह रहे हैं। 2013 में अवैध रूप से प्रवास के आरोप में ही पश्चिम बंगाल में इन्हें गिरफ्तार किया गया था। दोनों दो साल जेल में रहे। रिहा होने पर दोनों को बांग्लादेश भेजा गया, लेकिन दलालों के माध्यम से फिर भारत आ गए और सहारनपुर में रहने लगे। यहां फर्जी वोटर कार्ड, पासपोर्ट और आधार कार्ड तक बनवा लिए थे।
विज्ञापन

कई देशों के लोगों के संपर्क में रहे दोनों भाई
दोनों आरोपी बांग्लादेश के अलावा अमेरिका, सऊदी अरब, इटली, ब्रिटेन, आस्ट्रिया और म्यांमार के लोगों के भी संपर्क रहे हैं। जांच टीमें पड़ताल कर रही हैं कि इन देशों में संपर्क के पीछे इनका मकसद क्या था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें