फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गई सर्दी, गर्म कपड़ों का बाजार खिला

विज्ञापन
श्रीराम चौक मार्केट में कम्बल खरीदते लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी का सीजन आ गया है। बाजार में गर्म कपड़ों की खरीद के लिए लोग निकल पड़े हैं। व्यापारियों को भी गर्म कपड़ों के कारोबार से उम्मीदे हैं, जिसके चलते दुकानदारों ने माल का स्टॉक कर लिया है। हालांकि लॉकडाउन में आई उत्पादन में गिरावट के कारण इस बार गर्म कपड़ों के दाम में तेजी बताई जा रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बरसात के बाद मौसम का मिजाज बदला तो लोगों ने अलमारियों से गर्म कपड़े निकाल लिए। इसके साथ ही गर्म कपड़ों की खरीद भी शुरू हो गई। शहर के नेहरू मार्केट, शहीद गंज, रायवाला सहित कई जगहों पर गर्म कपड़ों का कारोबार होता है। इन जगहों पर ग्राहक खरीदारी करते नजर आए। सहारनपुर में गर्म कपड़ों का अधिकांश माल दिल्ली और लुधियाना से मंगाया जाता है। कुछ कारोबारी जैकेट बनाने का काम भी करते हैं। बाजार की मौजूदा स्थिति को लेकर कुछ व्यापारी खुश नजर आ रहे हैं तो कुछ व्यापारी सामान्य कारोबार होना बता रहे हैं। हालांकि उनका यह भी कहना है कि कोरोना काल में गर्म कपड़ों का उत्पादन प्रभावित हुआ है। दिल्ली से जैकेट, शॉल और अन्य गर्म कपड़ों का माल मंगाने में दिक्कत हो रही है, क्योंकि वहां के कारोबारी माल की कमी बता रहे हैं।
कारोबारी बोले, निकले हैं ग्राहक, अच्छा रहेगा कारोबार
- नरुला गारमेंट्स के संचालक गुरुदीप सिंह नरुला का कहना है कि दिल्ली में कोरोना का डर बना हुआ है, उससे बाजार में तेजी आ गई है। जैकेट और स्वेट शर्ट के दाम में बीते 15 दिन के भीतर 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो गई है। जो जैकेट 250 की थी वह 300 रुपये तक हो गई है।
विज्ञापन

- व्यापारी मनोज गुंबर कंबल और गर्म शूट का कारोबार करते हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन के कारण कारोबार सामान्य है। बाजार में ग्राहक तो आ रहे हैं, जिससे चहल पहल बनी हुई है, लेकिन उत्पादन कम होने के कारण बीते वर्ष की तुलना में दाम में बढ़ोतरी हुई है।

नेहरू मार्केट में बच्चो की गर्म कपड़े खरीदती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

कम्बल विक्रेता मनोज- फोटो : SAHARANPUR

गर्म जाकिट विक्रेता गुरूदीप सिंह- फोटो : SAHARANPUR

गर्म जाकिट विक्रेता आयुषमान मुंजाल- फोटो : SAHARANPUR

श्रीराम चौक गर्म कपड़े खरीदतें लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें