फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में 3 मकान बदले, पत्नी के साथ खराब व्यवहार, शादी-पार्टी से दूरी; रहस्यमयी था डॉ. परवेज का किरदार

Fri, 14 Nov 2025 11:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: डॉ. शाहीन का भाई परवेज सईद अंसारी जिले के दो अस्पतालों में रहा। मोटी तनख्वाह होने के बाद भी ऑटो से आता-जाता था। किसी से मिलता भी नहीं था। नमक मिल, अब्दुल्ला कॉलोनी और टीचर कॉलोनी में वह पत्नी और बच्चे के साथ रहता था।
विज्ञापन
डॉ. परवेज और उसकी बहन डॉ. शाहीन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली धमाके के बाद डॉ. परवेज सईद अंसारी पर भी शक गहराता जा रहा है। उसने सहारनपुर में रहते हुए तीन मकान बदल डाले थे। पार्टी और शादी विवाह में जाने से बचता था। कई साल यहां रहकर प्रैक्टिस की, लेकिन किसी को भी भनक नहीं लगने दी है। डॉ. परवेज सईद अंसारी, डॉ. शाहीन का भाई है।
विज्ञापन

 

सहारनपुर से डॉ. आदिल अहमद की गिरफ्तारी और दिल्ली धमाके के बाद नए मामले निकलकर सामने आ रहे हैं। डॉ. शाहीन का भाई डॉ. परवेज सईद अंसारी वर्ष 2021 से 2022 तक सहारनपुर की नमक मिल अब्दुल्ला कॉलोनी, टीचर कॉलोनी और होमगार्ड वाली गली में रहा था। उसे यहां मकान परवेज खान नामक व्यक्ति ने दिलाया था। वह टीचर कॉलोनी में पूर्व पार्षद शाहवेज की बहन के मकान में भी रहा। 
 

इसके बाद नमक मिल अब्दुल्ला कॉलोनी में डॉ. साबिर के मकान में कई महीने तक रहा। डॉ. परवेज का देहरादून चौक पर क्लीनिक था। उसकी पत्नी डॉ. समीना त्वचा रोग विशेषज्ञ है। एक बच्चा है। परवेज के किसी महिला से संबंध थे। इसे लेकर कई बार पत्नी से मारपीट भी हुई। बताया जाता है कि अब पत्नी उससे अलग रहती है। 
 

पूर्व पार्षद शाहवेज ने बताया कि डॉ. परवेज का पत्नी से विवाद रहता था। उसकी पत्नी के पिता यहां आए थे। कई बार पति-पत्नी के बीच बात कराई गई। डॉ. परवेज का व्यवहार ठीक था, लेकिन वह पार्टी और शादी में जाने से बचता था। लोगों से भी कम बात करता था।
 
विज्ञापन

पैरामाउंट कॉलोनी में भी रहता था डॉ. आदिल
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग निवासी डॉ. आदिल अहमद मानकमऊ के अलावा दिल्ली रोड पर पैरामाउंट कॉलोनी में भी रहा था। फेमस मेडिकेयर अस्पताल से पहले वी-ब्रॉस अस्पताल में काम किया था। इस अस्पताल से पैरामाउंट कॉलोनी की दूरी कम है। बताया जाता है कि अस्पताल में वह ऑटो से आता-जाता था। यहां भी चिकित्सक और अन्य स्टाफ से कम बात करता था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें