फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एजेंसियों के निशान पर डॉक्टरों का मॉड्यूल, डॉ. आदिल का देवबंद से कनेक्शन, जा चुका है चीन और तुर्किये

Fri, 14 Nov 2025 10:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: डॉ. आदिल का जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियों की जांच चल रही है और लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। छुट्टी के दिन वह देवबंद जाता था, मगर क्यों, इसके बारे में कुछ पता नहीं चला है। 
विज्ञापन
डॉ. आदिल अहमद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े डॉ. आदिल की गिरफ्तारी के बाद चल रही जांच में एक और तथ्य सामने आया है। डॉ. आदिल छुट्टी के दिन अक्सर देवबंद जाता था। वह देवबंद में किससे मिलता था और क्या काम था, इसके बारे में खुफिया एजेंसियां जानकारी जुटा रही हैं, लेकिन जिस तरीके से आदिल का देवबंद कनेक्शन निकला है, वह चौकाने वाला है।
विज्ञापन

 

दरअसल, देवबंद में इस्लामी तालीम का प्रमुख केंद्र दारुल उलूम स्थित है, जहां पर बड़ी संख्या में बाहर के बच्चे तालीम लेते हैं। इसके साथ ही देवबंद से कई बार आतंकी संगठनों के सदस्य भी पकड़े जा चुके हैं। यहां की संवेदनशीलता देखते हुए एटीएस सेंटर बनाया गया था। डॉ. आदिल को लेकर देवबंद कनेक्शन पहली बार सामने आया है। 
 

बताया जा रहा है कि डॉ. आदिल जब भी अस्पताल से छुट्टी लेता था तो वह अक्सर देवबंद जाता था, लेकिन यह भनक किसी को नहीं है कि देवबंद किसलिए और किससे मिलने जाता था।
हालांकि जांच में यह जरूर आया है कि करीब 15 से ज्यादा लोग उसके संपर्क में थे। उसके मोबाइल में कई कश्मीरी छात्रों के नंबर भी मिले हैं। इसे लेकर खुफिया एजेंसी की जांच तेज हो गई है। 
 

यह भी बताया जा रहा है कि आदिल चीन और तुर्किये की यात्रा भी कर चुका है। हालांकि स्थानीय स्तर पर इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ रहा है आदिल को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं।
 

आखिर एक साल कहां रहा डॉ.आदिल
जांच में यह भी आया है कि 2023 से लेकर नवंबर 2024 तक डॉ. आदिल गायब रहा। इस दौरान न वह अपने घर पर था और न ही नौकरी पर किसी अस्पताल में। ऐसे में शक गहरा गया है कि इस अवधि के दौरान वह कहां रहा। खुफिया एजेंसियां भी इसकी जानकारी जुटा रही हैं। इसके अलावा सहारनपुर के अंबाला रोड पर खरीदा गया एक प्लॉट भी चर्चाओं में आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक अस्पताल बनाने की तैयारी है।

डॉ. शाहीन भी आ चुकी है सहारनपुर
दिल्ली में विस्फोट के बाद पकड़ी गई डॉ. शाहीन का भी सहारनपुर से कनेक्शन मिला है। डॉ. शाहीन का भाई डॉ. परवेज यहां पर क्लीनिक चलाता था। बताया जा रहा है कि डॉ. शाहीन सहारनपुर भी आ चुकी है। डॉ. आदिल भी उसके संपर्क में था। कुल मिलाकर डॉक्टरों का यह मॉड्यूल अब देश भर में सुर्खियां बना हुआ है।
 
विज्ञापन

हिरासत में लिए दो यू-ट्यूबर, पूछताछ जारी 
जम्मू-कश्मीर पुलिस और एटीएस हर उस व्यक्ति तक पहुंच रही है, जो डॉ. आदिल के संपर्क में रहे हैं। इसी क्रम में टीम ने दो यू-ट्यूबरों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों लंबे से डॉक्टरों के संपर्क में थे। सोशल मीडिया के जरिए उनसे लगातार जुड़े हुए थे।

खुफिया एजेंसियों की निगरानी में आदिल का घर
मानकमऊ स्थित अमन विहार कॉलोनी में डॉ. आदिल किराए के मकान में रहता था। खुफिया एजेंसिया उसके घर की लगातार निगरानी कर रही हैं। फिलहाल घर पर ताला लगा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें