फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अंबाला-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस से 90 लाख रुपये पकड़े, आरोपी गिरफ्तार, नोटों की गिनती जारी

Tue, 10 Sep 2024 04:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में आरपीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां नगर कोतवाली क्षेत्र के नुमाईश कैंप क्षेत्र का रहने वाला व्यक्ति को आरपीएफ ने 90 लाख रुपये से भी ज्यादा नगदी के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी व आरपीएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में आरपीएफ ने अंबाला से नई दिल्ली के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस से 90 लाख रुपये से अधिक की नगदी पकड़ी है। जिस व्यक्ति से नगदी बरामद हुई, वह यहां नगर कोतवाली क्षेत्र के नुमाईश कैंप का रहने वाला है।  बरामद रुपयों की गिनती कराई गई तो ये 90 लाख नौ हजार 200 रुपये निकले। आरोपी इन रुपयों को दिल्ली के व्यापारियों को देने जा रहा था। इसी दाैरान आरपीएफ ने उसे धर दबोचा।
विज्ञापन


हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आरपीएफ सक्रिय है। रेलवे का खुफिया तंत्र भी ट्रेनों से आने वाले हर सामान पर पैनी नजर रखे हुए है। पंजाब और हरियाणा की तरफ से आने वाली हर ट्रेनों की विशेष चेकिंग की जा रही है। यहीं कारण है कि शराब से लेकर दवा ट्रेनों से पकड़ी जा चुकी है।

मंगलवार को आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान ट्रेन नंबर 14511 अंबाला-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस से 70 लाख रुपये से अधिक रुपये की नगदी बरामद की है। बरामद नोटों की गिनती कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि वह रुपये कलेक्शन के थे, जो सहारनपुर से लेकर दिल्ली के व्यापारियों को देने जा रहा था। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें