फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य की बेजोड़ प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल

Wed, 22 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Student gives presentation. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में वैष्णवी नृत्यालय के डांस समर कैंप का भव्य समापन समारोह सेंट मैरी एकेडमी में आयोजित हुआ। डांस की बेजोड़ प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक कार्यक्रम से जोड़े रखा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में करीब 700 नवोदित कलाकारों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर रहा। पाठशाला, सेंट मैरी गर्ल्स स्कूल, रेनबो, स्किल्ड, जेएलएनपी और सेंट मैरी एकेडमी के बच्चों ने यूनिटी इन डायवरसिटी की प्रस्तुति दी।

रोमियो जूलियट के तहत वैष्णवी नृत्यालय के कलाकारों ने एरियल एक्ट, रुंबा, सांबा, टैप, टैंगो की बेहतरीन प्रस्तुति दी। सेंट मैरी एकेडमी के कलाकारों ने ज्यूक डांस अरबन पेश किया। आशा मॉडर्न स्कूल के कलाकारों ने द्रोपदी एक्ट किया।
विज्ञापन


रेनबो स्कूल के बच्चों ने गंगा अवतरण के तहत शिव तांडव और वाटर एक्ट किया। इंडियन कंटेम्प में उत्सव पैैलेस के कलाकारों ने हनुमान चालीसा पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। प्रीना बैलेरीना में लेेडीज एंड यंग गर्ल्स ने बेहतरीन नृत्य पेश किया।

इंडियन फोक में वैष्णवी नृत्यालय के कलाकारों ने बेजोड़ प्रस्तुति दी। बैैली में रेनबो के कलाकार छाए। देर रात तक चले कार्यक्रम में समर कैंप का हिस्सा रहे करीब 700 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

एक से बढ़कर एक प्रस्तुति की बदौलत हजारों दर्शक देर रात तक जमे रहे। इस दौरान डीएम पवन कुमार, उनकी धर्मपत्नी अंजू, वैष्णवी नृत्यालय की निदेशक रंजना नैब, फादर तार्सिस, सुषमा बजाज, निशि जैन, बबीता मलिक समेत अन्य लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन संदीप शर्मा और अनुज शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अनिरुद्ध नैब, श्वेता विरमानी, राजेश विरमानी, एसीजेएम पारुल वर्मा, रामराजीव सिंघल, राजीव अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, ग्लोकल यूनिवर्सिटी से खालिद, सिस्टर श्वेता आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें