सहारनपुर में विभिन्न संगठनों की ओर से मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने योगाभ्यास कराते हुए लोगों को जीवन में योग के महत्व बताया।
शहर में विभिन्न स्थानों और स्कूलों में योग कराया गया और गोष्ठियों का आयोजन हुआ। मंगलवार को भाजपा महानगर के चारों मंडलों की ओर से योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कम्पनी बाग में पद्मश्री भारत भूषण जवाहर पार्क में राहुल जैन, गांधी पार्क में विजय जग्गा और खेमका सदन में सत्यपाल सैनी ने योग कराया। महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, नगर विधायक राजीव गुंबर, नरेश धनगर, सर्विष्ट गुप्ता, रविंद्र शर्मा, हरीश मलिक, प्रवीण छावडा, पुनीत
चौहान, लाजकृष्ण गांधी, दिनेश सेठी, केएल अरोडा, मुरली खन्ना, कपिल मल्होत्रा, केएल ठक्कर, शीतल विश्नोई, मनोज ठाकुर, किशोर शर्मा, अवनीत कौर, अनेश शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, विजय माहेश्वरी सहित अन्य मौजूद रहे।
प्रजापिता ब्रहाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित गोष्ठी में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी संतोष बहन ने बताया कि राजयोग से शारीरिक और मानसिक रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है।
ज्योति बहन, उमा बहन, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश गुप्ता आदि ने भी विचार रखे। संगीता बहन, हरेंद्रपाल सिंह, सुधीर जैन, नरेंद्र जैन, सूरज प्रकाश अरोडा, राकेश रहेजा, राजीव वर्मा, सिम्मी रहेजा, पदमा बहन, रजनी बहन, सुमित्रा बहन, सुषमा बहन रहे।
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आर्ट ऑफ लीविंग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें योग और ध्यान का अभ्यास कराया गया।
बीके कमल,शलभ अग्रवाल, आशीष शर्मा, मिलन मेहता, मीतू तनेजा, पूनम अरोडा, ऐश्वर्या सिंघल, असित सिंघल, चंचल, अमृतलाल, अशोक गर्ग, गुलशन वाधवा, चंचल मक्कड, सीमा, आदित्य आदि रहे।
आशा मॉर्डन स्कूल में स्पिक मैके और संयोग संस्थान की ओर से मंगलवार को संयम योग शिविर का समापन किया गया। योगाचार्य अर्जुनश्री सुरेंद्र शर्मा, दिव्य जैन,अजय सिंघल, दिनेशवर्मा, राजीव शर्मा, योगेंद्र यादव, संजीत, शिव कुमार, शिवा देवी, प्रीति, पारूल, प्रीति कश्यप, गार्ग रहे।
भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ समिति की ओर से दिल्ली रोड स्थित साऊथ सिटी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बृजमोहन आर्य, डीएमएल गर्ग, दीनानाथ संतोष कुमार, यशपाल सिंह, श्याम सुन्दर सैनी, जयप्रकाश, पूनम, आशा गोयल, वैशाली, मनोरमा, सुधीर रहे।
सरस्वती शिशु मंदिर में यूपी गर्ल्स बटालियन के कैंप में योग दिवस मनाया गया। रमेश चंद जैन, त्रिलोकचंद, कर्नल जेएस सिद्ध, ऋषिपाल आदि रहे।
नेशनल मेडिकल कालेज में योग शिविर में योग पर फिल्म की शूटिंग भी की गई। प्राचार्य डॉ. मोहम्मद असलम खान, संजीव शुक्ला, अनुज कुमार, शिवांग तलवार, अल्पना तलवार, दिलशेन भंडारी, अम्मार खान, डॉ. जे अहमद, छाया आदि रहे।
जिला अस्पताल के टीबी सैनिटोरियम में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में पदमश्री भारत भूषण, डॉ. अशोक गुप्ता, मंजू गुप्ता, डॉ. संध्या सडाना, डॉ. विनोद वर्मा, अजय, संगीता रहे।
सेंट मैरी गर्ल्स स्कूल में मानवता सोशल सोसाइटी और भारतीय योग संस्थान की ओर से कार्यक्रम किया गया। इस दौरान सुषमा बजाज, सुरेश कुमार फुटेला, अशोक कुमार सिंघल, ध्रुव अरोडा, दीपांश बजाज, शिवा सैनी, मोनिका, शुभम, विजयपाल, रविन्द्र महक, मेघा, आदि रहे।
दिल्ली रोड स्थित पाईनवुड स्कूल में सहारनपुर योगा एसोसिएशन और पाईनवुड स्कूल की ओर से जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य संजीव गुप्ता, डॉ. संजीव जैन, उमेश रोहित,अनवर अली, अंकित सांगवान, राम मारवाह, राहुल त्यागी, शशिकांत, प्रवीण शर्मा, प्रभाकर द्विवेदी आदि रहे।
महाराज सिंह कालेज में आयोजित कार्यक्रम में रमा सक्सेना और शारदा ने ध्यान योग आदि के बारे बताया। डॉ. अजय शर्मा, श्रीकृष्ण अवतार शर्मा, डॉ. एके डिमरी, अरुण कुमार गुप्ता, अनुज, सत्यकाम, लोकेश, रोहित, अंजलि, आरती, डॉ. दीपा चौहान आदि रहे।
हरि मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में राजश्री वशिष्ठ, शैली धीमान, आंचल आदि रहे। एनसीसी की 86 यूपी बटालियन की ओर से आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में कमांडिग आफिसर कर्नज बीपी हतवाल, डोली तिवारी, मेजर अश्वनी कुमार भारद्वाज, मनोज कुमार, प्रशांत
वर्मा, अशोक पंवार, ममता देवी, नवीन कुमार गुप्ता, सुहैल अहमद, ममता धीमान, लखवीर, सुखवीर, प्रकाश, संजय, कुलदीप आदि रहे। भारतीय योग संस्थान की ओर से नारायणपुरी मंदिर में आयोजित शिविर का उदघाटन नगर विधायक राजीव गुंबर ने किया। प्रेम अग्रवाल, डॉ. बिजेंद्र प्रकाश त्यागी, अजय त्यागी, अर्चना अग्रवाल, ललिता त्यागी, संगीता आदि रहे।
शिव विहार स्थित चिराग स्कूल में सिनर्जी क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शील ऐरन, विभोर ऐरन, अशोक अनेजा, सुनील भगत, संदीप गर्ग, विशू, पवन बाठला, प्रिया, विवेक दुग्गल, सपना, सुनील गुलाटी, मंजू, संदीप कपूर, सुनीता, राजेश मेहता रहे।
जिला कारागार में भी योग महापर्व मनाया गया। जिसमे जैल बंदियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. सेवा राम, जेलर रवि कांत सिंह, डिप्टी जेलर एके सिंह, वेद प्रकाश सहित जेल के समस्त सेवादारों ने भागेदारी निभाई।