फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेल जयंती पर कलक्ट्रेट से जनमंच तक हुई एकता दौड

विज्ञापन
पुलिस लाईन से रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाते डीआईजी एसएसपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। भारतरत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। कलक्ट्रेट से जनमंच तक एकता दौड़ हुई। मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी कार्यालय में कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

सोमवार को पटेल जयंती पर मंडलायुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त न्यायिक सुरेंद्र राम, अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह सहित सभी कर्मचारियों ने आयुक्त सभागार में राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। इस अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर से जनमंच तक एकता दौड़ का भी आयोजन किया गया। एकता दौड़ कलक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर दीवानी कचहरी एवं रेलवे स्टेशन होते हुए जनमंच सभागार पर संपन्न हुई। इसमें अधिकारियों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड कैडेट्स, छात्र-छात्राओं और प्रबुद्धजनों ने भागीदारी की। जनमंच सभागार पहुंचकर सभी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।
एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने सभी से सरदार पटेल के विचारों पर आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद कर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। साथ ही राष्ट्रीय एकीकरण प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन से पुलिस उप महानिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस लाइन से रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एकता दौड़ में सिटी मजिस्ट्रेट अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अपर नगर आयुक्त राजेश यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव आदि मौजूद रहे।
छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली
सहारनपुर। जेवी जैन डिग्री कॉलेज में एनएसएस के तत्वावधान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एकता उत्सव मनाया। शुभारंभ मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह ने किया। उन्होंने सभी को एकता की शपथ दिलाई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, गीत, कविता आदि की प्रस्तुति दी गई। कुलपति ने छात्र-छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। प्राचार्य प्रोफेसर वकुल बंसल, प्रवीण कुमार, हरवीर सिंह, लोकेश कुमार, विजय सिंह राणा, मेघा अग्रवाल, नेहा कपिल, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें