अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्वा घायल
नानौता। दिल्ली यमनोत्री हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बेटे के साथ बाइक पर जा रही वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र निवासी महिला वासिला (60) पत्नी मुस्तफा अपने पुत्र फजलू के साथ बाइक पर सवार होकर सहारनपुर क्षेत्र स्थित रिश्तेदारी में जा रही थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही बाइक सवार मां व पुत्र दिल्ली यमनोत्री हाईवे स्थित बालाजी विहार कालोनी के सामने पहुंचे। अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार वृद्ध महिला वासिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।