फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
नकुड़ रोड हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। नकुड़ रोड पर प्राणनाथ ज्ञानपीठ आश्रम के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने राहगीरों की सहायता से एंबुलेंस से सीएचसी सरसावा पहुंचाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात आठ बजे के करीब कुछ लोग सरसावा थाने पहुंचे। जिन्होंने पुलिस को बताया कि नकुड़ रोड पर प्राणनाथ ज्ञानपीठ आश्रम के समीप तीन युवक सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े हुए हैं। जिसके बाद डायल 112 तथा सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहगीरों की सहायता से दो युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा में पहुंचाया। जहां से दोनों दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अज्ञात वाहन के नीचे कुचले जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। संभावना जताई जा रही है कि कोई अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मार गया। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम राकेश पुत्र नगीना ग्राम भाऊपुर थाना कुतुबशेर तथा घायलों का नाम अमित तथा विक्की है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन नहीं आए थे।

नकुड़ रोड़ पर हादसे में घायल लोगों को ले जाती पुलिस ।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें