सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय द्वारा वार्षिक प्रणाली के तहत संचालित पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन 23 मार्च तक भरे जाएंगे। पहले अंतिम तिथि सात मार्च थी, लेकिन बड़ी संख्या में विद्यार्थियों द्वारा फॉर्म नहीं भरे जाने के चलते तिथि विस्तारित की गई है।
बीएड, बीए-बीएड, बीएससी-बीएड, बीएलएड, बीपीएड, बीएससी (फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) के सत्र 2025-26 के पहले वर्ष (मुख्य) के परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध समर्थ पोर्टल के लिंक http://msuniversity.samarth.edu.in पर भरे जा रहे हैं। इसी प्रकार बीएड, बीए-बीएड, बीएससी-बीएड, बीएलएड, बीपीएड, बीएससी (फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) पहले वर्ष (बैक और एक्स), दूसरे एवं तीसरे वर्ष (मेन, बैक और एक्स) के परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट msuniversity.ac,in पर भरे जा रहे हैं।
इनके अलावा बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी), बीएससी (माइक्रोबायोलॉजी) पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष (बैक और एक्स), बीएफए पहले, दूसरे वर्ष के (बैक और एक्स) तीसरे और चौथे वर्ष (मेन, बैक और एक्स) के परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट msuniversity.ac,in पर भरे जा रहे हैं। विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा फॉर्म की ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च है। विद्यार्थी इन फॉर्मों को जरूरी पत्राजातों के साथ अपने महाविद्यालय या संस्थान में 24 मार्च तक जमा करा सकेंगे। इसके बाद महाविद्यालय एवं संस्थान इन फॉर्मों को विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में 25 मार्च तक जमा कराएंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि इसके बाद तिथि नहीं बढ़ेगी। संबंधित विद्यार्थियों को चाहिए कि परीक्षा फॉर्म भरें।