फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी हालत में खराब नहीं होने देंगे माहौल

विज्ञापन
बिहारीगढ़ में बैठक को संबोधित करते थानाध्यक्ष मनोज चौधरी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह/मिर्जापुर/गागलहेड़ी/बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। बृहस्पतिवार को गंगोह, मिर्जापुर में मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर किसी भी सूरत में माहौल खराब न होने देने की बात कही गई। गागलहेड़ी में फ्लैग मार्च निकाल अराजक तत्वों को चेताया गया।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली परिसर में मुस्लिम धर्म गुरुओं व अन्य के साथ आयोजित बैठक में एसडीएम अजय कुमार ने कहा कि शुक्रवार को सभी लोग शांतिपूर्वक नमाज अदा करें तथा किसी को भी माहौल खराब न करने दे। इस समय प्रशासन की पैनी नजर असामाजिक तत्वों पर है, ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। सीओ चंद्रपाल शर्मा, कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, मौलवी खुशनूद, व्यापारी नेता मोल्हड़मल गर्ग, श्रवण शर्मा, मनोज गोयल, हाजी सलीम रहे। मिर्जापुर थाना परिसर में नायब तहसीलदार अनिल कुमार व थाना प्रभारी एचएन सिंह ने कहा कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से निपटेगा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह चौहान, मो. उस्मान, प्रधान प्रतिनिधि मो. हुसैन, हाफिज मोहम्मद आरिफ, कारी मोहम्मद अतहर, ग्राम प्रधान मास्टर गुफरान अंजुम रहे। गागलहेड़ी में सीओ सदर नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने कस्बे सहित आसपास के संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी सूबे सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शासन प्रशासन का सहयोग करें। बिहारीगढ़ में थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि माहौल खराब करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवेश कांबोज, राजकुमार बत्रा, अशोक राठौर, अन्वेश कांबोज, अश्वनी मित्तल, नमन खुराना, फूरफान मलिक, यूसुफ खान, कुलदीप वर्मा, अमित आदि रहे।

मिर्जापुर थाने में जिम्मेदार लोगों की बैठक को संबोधित करते अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

गागलहेड़ी मे फ्लैग मार्च निकालते जवान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें