फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से तीन दिन में चाचा भतीजे की मौत

विज्ञापन
Uncle nephew dies in three days due to fever
विज्ञापन
बुखार से तीन दिन में चाचा भतीजे की मौत
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। मोरा गांव में पिछले तीन दिनों में बुखार से एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। बुखार से हुई मौतों से गांव में भय बना है। उधर, चिराऊ गांव में कैंसर पीड़िता एक महिला की भी मौत हो गई।
मोरा निवासी सोनू के एक वर्षीय पुत्र अनमोल को तेज बुखार के चलते नानौता चिकित्सकों को दिखाया गया था। कई दिनों के इलाज के बाद बुधवार को अनमोल की मौत हो गई। अनमोल के ही पारिवारिक चाचा 28 वर्षीय संजू पुत्र घसीटू को भी कई दिनों से बुखार आया हुआ था। यहां कई जगह इलाज कराने के बाद संजू को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया था। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी हरियाणा के मुलाना के एमएम अस्पताल में मौत हो गई। मृतक संजू के पांच वर्षीय पुत्र दीप और मां रमादेवी को भी बुखार ने अपनी चपेट में लिया हुआ है। तीन दिनों के अंदर एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिवार में मातम छाया है।
विज्ञापन

वहीं, क्षेत्र के चिराऊ निवासी मामचंद की पत्नी 46 वर्षीय सरला कई वर्ष से गले के कैंसर से जूझ रही थी। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमर सिंह ने बताया कि कैंसर से इस गांव में पंद्रह से भी अधिक मौत हो चुकी है। लोग कैंसर से हुई मौतों को हिंडन नदी के गंदे पानी से जोड़ कर चल रहे हैं। पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि गांव में टीम भेज कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

14 वर्षीय किशोरी की डेंगू बुखार से मौत
नानौता के ग्राम जंधेड़ी निवासी राकेश की 14 वर्षीय पुत्री बीएसएम स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। उसे पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। बुखार के चलते छात्रा को परिजनों द्वारा शामली के कस्बा जलालाबाद स्थित एक चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले जाया गया। जहां जांच के दौरान किशोरी को डेंगू की पुष्टि हुई। उसके पश्चात परिजनों द्वारा किशोरी को मेरठ हायर सेंटर पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। बीस दिन में गांव में दूसरी मौत ग्रामीण दहशत में हैं। 20 दिन पूर्व छात्रा के परिवार के ही 30 वर्षीय सचिन पुत्र नाथीराम की डेंगू बुखार के चलते हर सेंटर पर मौत हो चुकी है। जबकि जबकि छात्रा की चाची अभी भी डेंगू से पीड़ित है। जिसका उपचार चिकित्सक के यहां चल रहा है। एक ही परिवार में दो मौतों से ग्रामीणों में दहशत बनी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें