फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मामा भांजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में शेखपुरा से आगे हिंडन पुल के पास शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में मामा भांजे की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे।
नागल क्षेत्र के खजूरवाला निवासी अंकित (20) अपने मामा झबरेड़ा निवासी शुभम (26) के साथ बाइक से परागपुर के पास हुए शादी समारोह से लौट रहा था। जब उनकी बाइक शेखपुरा से आगे हिंडन पुल के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और अंधेरे का फायदा उठाकर चालक भाग निकला। सूचना पर शेखपुरा कदीम चौकी की पुलिस पहुंची। दोनों को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया जबकि अंकित को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पहले अंकित को दिल्ली रोड स्थित निजी चिकित्सालय ले जाया गया। यहां से चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में अंकित ने भी दम तोड़ दिया। देहात कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें