फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर की घटना मानवता विरोधी, कडी सजा मिले

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर मासिक बैठक लेते सपा के जिलाध्यक्ष डा रागिब अंजुम। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. रागिब अंजुम और उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सरफराज खान ने उदयपुर की घटना को मानवता विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन

शनिवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सांप्रदायिक नीतियों की वजह से देश में जाति व धर्म के नाम पर नफरत पनप रही है। उन्होंने कहा कि जाति व धर्म के नाम पर उन्माद फैलाने और अनर्गल बयानबाजी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा नूपुर शर्मा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के आदेश का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बुधवार को सपा के पदाधिकारी अधिकारियों से मिलकर जनसमस्याओं को लेकर समाधान कराएंगे। हसीन कुरैशी, फहाद सलीम और फैसल सलमानी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से आम जनता त्रस्त है। किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है। विद्युत निगम के अधिकारी चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। सपा इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। इस दौरान वासिल तोमर, जमाल साबरी, विश्वजीत गुर्जर, रमेश पंवार, अब्दुल गफूर अमरीश चौटाला, मांगेराम कश्यप, सुदेश गुर्जर, जुमला सिंह, वेदपाल पटनी, अमजद प्रधान, रोहित राणा, अर्जुन पंडित, महजबीं खान, श्यामलाल प्रजापति, राजकुमार बिरला, काजी तबस्सुम, राजकुमार प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें