फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल दो युवकों की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला रोड पर मेला गुघाल पुल से कार नीचे गिर जाने पर घायल हुए तीन युवकों में से दो की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृत दोनों युवक देहरादून के पटेलनगर के निवासी थे। एक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जबकि दूसरे का शव बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन ले गए।
विज्ञापन

देहरादून के पटेलनगर निवासी सोनू, कपिल और नरेश बिष्ट स्कॉर्पियो कार से शनिवार रात करीब दस बजे हरियाणा के यमुनानगर शहर से लौट रहे थे। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में मेला गुघाल पुल पर कार पहुंचते ही अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने लोगों की मदद से तीनों घायलों को कार से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई, जबकि कपिल को एक निजी अस्पताल में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया।
थाना कुतुबशेर पुलिस ने बताया कि सोनू के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जबकि कपिल के शव का पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने इनकार कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल नरेश का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें